दालमंडी के युवा कारोबारी उत्कर्ष “अमन” के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर न्यू बनारस व्यापार समिति ने अर्पित किया श्रधांजलि, बोले अबुल खैर “मिस्टर”- ‘ओढ़ कर मिट्टी की चादर बेनिशा हो जाएंगे, एक दिन आयेगा हम भी दास्तां हो जाएंगे’

ए0 जावेद
वाराणसी: दालमंडी स्थित सराय हड्हा के युवा कारोबारी तथा उत्कर्ष चौरसिया उर्फ़ अमन विराट की सड़क दुर्घटना में विगत दिनों आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। दालमंडी-सराय हड्हा की संस्था न्यू बनारस व्यापार समिति के सक्रिय सदस्य और युवा उपाध्यक्ष अमन की मृत्यु से पुरे मार्किट में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।



कार्यक्रम में अमन की याद में श्रधान्जली अर्पित करते हुवे दो मिनट का मौन सभी दुकानदारो ने रखा और अमन की आत्मा के शांति हेतु दुआ किया। अमन की याद में बीती रात सामाजिक चिन्तक और युवा कारोबारी मोहम्मद जुबैर ने 21 गरीब असहायों को कपडे और खाने की सामग्री वितरित किया। सभी कारोबारियों ने शोक सभा में अमन की याद में नम आँखों से उसको विदाई दिया। साथ ही सभी ने अपने आराध्य और रब की बारगाह में इस दुर्घटना में घायल अमन के भाई गौतम के जल्द स्वस्थ हो जाने की दुआ किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो0 आसिफ शेख, एनुद्दीन ‘एनु’, बख्तियार खान, अबुल खैर ‘मिस्टर’, मो0 जुबैर, मो0 साजिद ‘गुड्डू’, फुरकान खान, फरीद आलम, मो0 साकिब, बाबु नकाब, मो0 फैसल, सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित थे।











