आजमगढ़: मां-बेटी की संदिग्ध स्थिति में झुलसने से हुई मौत, हत्या का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

संजय ठाकुर
आजमगढ़: कल शनिवार की देर रात मां-बेटी की संदिग्ध हालात में झुलस कर हुई मौत से इलाके में हडकंप मच गया। मामला आजमगढ़ के अमनाबाद का है। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कहा कि उसे दिन में 4:30 बजे फोन आया तो उसने काफी समझाया। इसके कुछ ही देर बाद फिर बहनोई ने फोन किया और घर पर बुलाया। रात साढ़े 8 बजे के लगभग वह बहन के ससुराल पहुंचा तो उसकी बहन और भांजी के शव चारपाई पर जली हालत में पड़े थे। परिवार के लोग गायब थे। राजदीप ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर में राजदीप ने बहनोई प्रेमनाथ, उसके भाई शोभनाथ, भाभी और मां को नामजद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।











