सपा ने जारी किया 6 जिलाध्यक्ष और 1 महानगर अध्यक्ष की सूचि, वाराणसी के वरिष्ठ सपाई दिलीप डे को मिली वाराणसी महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी, प्रदीप जायसवाल बने व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष

शाहीन बनारसी
डेस्क: समाजवादी पार्टी ने आज दोपहर अपनी भंग पड़ी जिला इकाइयों में नियुक्ति का सिलसिला जारी रखा। इस क्रम में 6 जिलाध्यक्ष और एक महानगर अध्यक्ष को ज़िम्मेदारी सौपी गई है। वाराणसी महानगर अध्यक्ष के तौर पर पुराने सपा नेता दिलीप डे को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त दो प्रदेश अध्यक्षों की भी नियुक्ति किया गया है। जिसमे प्रदीप जायसवाल को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष देवरिया के धमेंद्र सोलंकी को बनाया गया है।











