वाराणसी के कथित सुपर पॉवर फुल भाजपा नेता और उर्दू अकेडमी के सदस्य इतरत हुसैन को अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में भेजा जेल

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के निवासी कथित सुपर पॉवर फुल भाजपा नेता और उर्दू एकेडमी के सदस्य होने का दावा करने वाले इतरत हुसैन की कोई कला आखिर काम न आ सकी और अदालत में अग्रिम ज़मानत लेने गए नेता जी को कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में जेल भेज दिया है। बताते चले कि चेतगंज थाना क्षेत्र के इलाकों में इतरत हुसैन एक रुतबे का नाम माना जाता रहा है।

सत्र न्यायालय ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद अभियुक्त इतरत हुसैन की अंतरिम ज़मानत की मांग को ख़ारिज कर दिया। सय्यद इतरत हुसैन उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी का गैर सरकारी सदस्य भी है। 10 दिसंबर 2021 को प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की नै कार्यकरिणी में इतरत हुसैन को सदस्य बनाया गया था।
यूपी उर्दू अकादमी के सदस्य इतरत हुसैन को वाराणसी की अदालत ने जेल भेज दिया । वह चेतगंज थाने में दर्ज मुकदमे में अग्रिम जमानत लेने कोर्ट पहुचे थे. खुद को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बता पुलिस और प्रसाशन पर बनाता था दबाव।
— Parvez Ahmad (@parvezahmadj) April 19, 2023
इस सम्बन्ध में पत्रकार परवेज़ अहमद ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘यूपी उर्दू अकादमी के सदस्य इतरत हुसैन को वाराणसी की अदालत ने जेल भेज दिया। वह चेतगंज थाने में दर्ज मुकदमे में अग्रिम जमानत लेने कोर्ट पहुचे थे। खुद को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बता पुलिस और प्रसाशन पर बनाता था दबाव।‘
कौन है इतरत हुसैन?
एक दबंग दिखाई देने वाले लुक के साथ कमर पर रिवाल्वर, अगल बगल दो चार खुद की वाह-वाही करने वाले, लोगो में खुद को दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का ओहदेदार बताने वाले इतरत हुसैन ने इलाके में अपना रुआब तो खूब बनाया हुआ है। रुआब की ये स्थिति है कि मोहल्ले के लोगो के अलावा उसके रिश्तेदार और सगे नातेदार के दिल में उसका खौफ है। खुद उसके काफी करीबी रिश्तेदार ने विगत वर्ष उसके ऊपर अपराधिक धमकी का मामला दर्ज करवाया था जिसमे वीडियो भी वायरल हुआ था।











