भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 35 सीटे जीतेगी: अमित शाह

ईदुल अमीन
डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रैली की और दावा किया है कि भाजपा इस बार लोकसभा की 35 सीट जीतेगी। वीरभूमि की रैली में ममता बनर्जी पर अमित शाह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि वह जनता के लिए काम नही करती है।

शाह ने कहा, “बंगाल में राम नवमी को जुलूसों पर हमला हुए।अगर राम नवमी का जुलूस बंगाल में शांति से नहीं निकलेगा तो कैसे चलेगा? टीएमसी की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ये हिम्मत बढ़ी है। एक बार बंगाल लोक सभा चुनाव में मोदी जी को 35 सीट देकर भाजपा सरकार बनाएं। किसी की भी मजाल नहीं है बंगाल में राम नवमी के जुलूस पर हमला करने की।”











