वाराणसी: महिला से पर्स लूट करने वाला महेश दुबे चढ़ा कैंट पुलिस के हत्थे, लूटा गया मोबाइल और पर्स बरामद

ए0 पाण्डेय
वाराणसी: वाराणसी के कैंट पुलिस द्वारा विगत दिनों भुवनेश्वर नगर कालोनी में हुई घटना जिसमे एक महिला का पर्स मोबाइल सहित लूट लिया गया था का सफल अनावरण करते हुवे महज़ 48 घंटो के अन्दर ही अभियुक्त की सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करते हुवे शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लूटा गया पर्स, मोबाइल और नगदी सहित घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम महेश दुबे है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्ज़े से पुलिस ने लूटी गयी पर्स जिसमें चश्मा, चाभी का गुच्छा, मोबाइल, नगद 770 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इस्पेक्टर प्रभुकान्त, एसआई प्रकाश सिंह चौहान, हिमांशु त्रिपाठी, राजकुमार, हे0का0 बृजबिहारी ओझा और का0 प्रेम पटेल शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त महेश दुबे पुत्र भगवती प्रसाद दुबे ग्राम अमुआ गोपीगंज स्टेशन के पीछे थाना गोपीगंज जनपद संत रविदासनगर का मूल निवासी है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











