बीएलडब्लू कर्मी के रिश्तेदार का ऑटो में छूटा बैग तलाश कर दिलवाया मंडुआडीह पुलिस ने

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: बीएलडब्ल्यू वाराणसी में ऑफिस सुपरिटेंडेट रिक्रूटमेंट सेल के पद पर कार्यरत संजय कुमार मौर्य कल रात 8 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर अपनी पत्नी की बहन एवं बेटी को लेकर एक ऑटो द्वारा अपने आवास डीएलडब्ल्यू परिसर पर आए। जहां पर ऑटो पर उतरने के बाद उनकी रिश्तेदार का एक बैग ऑटो में ही छूट गया और ऑटो वहां से चला गया। बैग पर कई कीमती कपड़े आवश्यक कागजात एवं 15000 रुपए थे।












