बोले भूपेश सिंह ‘मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं, जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं, बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं’

आदिल अहमद
डेस्क: कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात से पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिणपंथी संगठनो और उनके समर्थको ने जमकर इस मामले में हंगामा काट रखा है। अब इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसा है।
#WATCH मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं…जो चीज पाकिस्तान में हुई है उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी नहीं है उतना बता देते हैं। बैन बजरंग दल पर लगाने की बात हुई है बजरंग बलि पर नहीं, बजरंग बलि हमारे आराध्य हैं उनके नाम पर कोई गुंडागर्दी करे ये उचित नहीं है: छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/i64hYjRUKA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2023
भूपेश बघेल ने कहा है, ‘मोदी जी फेंकने में बहुत माहिर हैं। वो कबीर, गुरु नानक और गुरु गोरखनाथ को एक साथ बिठा देते हैं, जबकि ये सब अलग-अलग समय में पैदा हुए। जो चीज़ पाकिस्तान में हुई, उसे बिहार का बता देते हैं। जनसंख्या जितनी है नहीं, उतनी बता देते हैं, 650 करोड़।’

उन्होंने कहा, ‘यदि कोई अपराध हुआ है, तो संविधान में अपराधी को सज़ा देने की एक प्रक्रिया है। बजरंग दल के सदस्य होने के नाते आपको यह अधिकार नहीं मिल जाता कि आप क़ानून हाथ में ले लें। यदि इस बात पर रोक लगाने की बात कांग्रेस कर रही है, तो उसकी चर्चा वे (प्रधानमंत्री) नहीं कर रहे हैं।’










