राहुल गाँधी पहुचे गफूर बस्ती, सुना महिलाओं का दुःख दर्द

तारिक खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक से दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पहुंच गए और लोगों से हालचाल लिया। बताते हैं कि राहुल शकूर बस्ती में रेलवे स्टेशन के निकट झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं से मिले और उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल अचानक दिल्ली विश्वविद्यालय जा पहुंचे थे। वहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की और खाना भी खाया था। राहुल की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बवाल भी मचा था।











