इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के जन्मदिन पर समाजवादी नेता दिलशाद अहमद ‘दिल्लू’ के नेतृत्व में बधाई देने पहुचे कारोबारी, मशहूर शायर राशिद ने पढ़ी नज़्म

ए0 जावेद
वाराणसी: थाना चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर थाना चौक पहुचे स्थानीय कारोबारियों और व्यापारी नेताओं ने उन्हें मिठाई खिला कर, माला फुल पहनाकर जन्मदिन की बधाई दिया। इस अवसर पर समाजवादी नेता दिलशाद अहमद दिल्लू के नेतृत्व में इलाके के कई व्यापारी थाना परिसर पहुचे और शिवाकांत मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दिया।

इस अवसर पर स्थानीय शायर राशिद ने एक बज्म भी पेश किया और उर्दू अदब के तहत यौम-ए-पैदाइश की बधाई दिया। राशिद के बज्म का लब्बो लुआब ये था कि इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा इलाके में लोगो के दिलो में राज करते है। किसी पर हुक्मरानी तो कोई भी कर सकता है। मगर दिलो पर हुकूमत बहुत कम लोगो को हासिल होती है।











