पानदरीबा चौकी इंचार्ज अंगद सिंह और एसआई अनुज मणि तिवारी के स्थानान्तरण पर क्षेत्रीय नागरिको ने दिया भावभीनी बिदाई, नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार का हुआ स्वागत

ए0 जावेद
वाराणसी: चेतगंज थाने से सम्बन्धित चौकी पानदरीबा के चौकी इंचार्ज अंगद सिंह और एसआई अनुज मणि तिवारी का स्थानांतरण होने पर आज क्षेत्र के स्थानीय संभ्रांत नागरिको और समाजसेवियों ने भावभीनी विदाई दिया। वही नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार का स्वागत किया।

इसी क्रम में नवागंतुक चौकी इंचार्ज अजय कुमार को भी फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सरफ़राज़ अहमद, मोहम्मद साजिद, वसीम, रियाज़, बाबु, शोएब आदि क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शामिल थे।











