वाराणसी: जलकल विभाग को लोहता की क्या फिक्र नही? जर्जर हो चुकी 10 मीटर पाइप लाइन आवाम ने बदलवाई, अब महुअरिया पानी टंकी का ख़राब पड़ा स्वीच वाल समाजसेवक वसीम अकरम ने बदलवाया

मो0 सलीम
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम में नए नए जुड़े वार्ड लोहता की शायद जलकल विभाग को अभी चिंता ही नही है। बेशक यहाँ की अवाम नगर निगम को टैक्स देती होगी। मगर स्थिति ऐसी है कि जलकल विभाग न तो पानी की समस्याओं का समाधान कर पा रहा है और न ही गन्दगी का समाधान निकल पा रहा है।

शायद इस बात का मलाल कोई विभाग को नही हुआ होगा कि जो काम उनको करना था वह काम आवाम आखिर परेशान होकर खुद करवा ले रही है। मगर फिर भी विभाग नही चेता और बताया जा रहा है कि तीन दिनों से महुअरिया पानी टंकी का स्वीच वाल ख़राब है। जिसके वजह से लोहता के एक बड़े इलाके में पानी की सप्लाई बाधित थी। स्थानीय समाजसेवक वसीम अकरम की माने तो कई बार विभाग से शिकायत किया गया था मगर कोई निस्तारण नही निकला। आखिर पानी की त्राहि त्राहि को देखते हुवे स्थानीय ज़िम्मेदार जलकल कर्मियों से आवश्यक सामग्री देकर स्वीच वाल को लगवाया और पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।












