नगर आयुक्त साहब…..! बेनिया स्थित सराय गोवर्धन में सीवर समस्या के समुचित निदान हेतु जनता गुहार लगा रही है

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी नगर निगम अपने सफाई अभियान को लेकर जितने भी कागज़ी घोड़े दौड़ा ले, मगर धरातल पर स्थिति क्या है यह कोई आम नागरिको से पूछे। पुराने इलाको में सीवर व्यवस्था बुज़ुर्ग होकर जर्जर हो चुकी है। मगर उसको चेप चाप कर जैसे तैसे काम चल रहा है।

मौजूदा जनसमस्या बेनियाबाग स्थित सराय गोवर्धन के भवन संख्या सी04/60 के सामने कल कल बहता सीवर है। दरअसल सीवर हफ्ते में एक बार जाम ज़रूर हो जाता है। दरअसल सीवर की पाइप लाइन डैमेज है। जिसके कारण सीवर साफ़ होने के बाद दुबारा भर जाता है। स्थानीय नागरिक इसकी शिकायत करते है। दो तीन दिन ऐसे ही सीवर बहता रहता है। उसके बाद फ़र्राटी से साफ़ होता है। फिर वापस दो तीन दिन बाद भर जाता है।

इस समस्या के परमानेंट निस्तारण हेतु जलकल विभाग की स्थानीय जेई ने शायद सीवर लाइन आगे की बदलवाने की कागज़ी प्रक्रिया चुनाव पूर्व ही पूरी कर लिया है। मगर हमको इस जानकारी की पुष्टि नही है क्योकि जानकारी अपुष्ट सूत्रों के हवाले से है। लगभग 15 फिट की सीवर लाइन बदलने से इस समस्या का निस्तारण हो जायेगा ऐसा क्षेत्र के नागरिको का कहना है। अब सबसे बड़ी बात ये है कि कब इसका समुचित निदान होगा भगवान जाने अथवा जलकल विभाग जाने। फिलहाल सीवर तो बह रहा है और इस बार एक हफ्ते से ऊपर बहते हुवे वक्त हो चूका है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *