वाराणसी में प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का हैदर अब्बास चांद के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी जिले में प्रथम आगमन पर आज गुरूवार को लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगो के साथ उनको बुके भेंट कर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में भारतीय जनता पार्टी बलिया, ज़िला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मो0 सद्दाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी अनवार अहमद अंसारी, प्रदेश कार्य समित सदस्य अबरार अहमद, वाराणसी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा युसुफ हाशमी, शाहिद खान, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष हुमा बानो, गुफरान जावेद, नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम, रेशमा परवीन, नजमुद्दीन, वसीम अकरम, कमाल अहमद इत्यादि लोग शामिल थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..