9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौक थाने पर आयोजित हुआ योग शिविर

ए जावेद
वाराणसी: 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासन और स्थानीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न थानों में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में आम जनमानस के साथ पुलिस कर्मियों ने योग विशेषज्ञों के निर्देशन में योग किया।












