पहलवानों के समर्थन में मुज़फ़्फ़रनगर के सोरम में बुलाई गई सर्वखाप पंचायत

तारिक़ खान
डेस्क: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के सोरम में सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। बताते चले कि इससे पहले सोरम में आख़िरी बार सर्वखाप पंचायत 2011 में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में बुलाई गई थी।

बताते चले कि पहलवानों ने 30 मई को हरिद्वार पहुंचकर गंगा में अपने मेडल विसर्जित करने की चेतवानी दी थी। हालांकि किसान नेताओं के मनाने पर पहलवान मान गए थे और सरकार को अपनी मांगे मानने के लिए पांच और दिनों का समय दिया था।











