अंडर ग्राउंड बिजली का केबल चोरी करने वाला आज़ाद चढ़ा लक्सा पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की लक्सा पुलिस को बिजली तार चोरी करने वालो के खिलाफ एक सफलता हाथ लगी जब अंडर ग्राउंड बिजली का तार चोरी करने वाला भभुआ निवासी आज़ाद मुखबिर की सुचना पर उसके हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी गई बिजली केबल सहित अन्य उपकरण बरामद किये है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आजाद पुत्र दोष मुहम्मद नि0 तरैथा थाना रामगढ जिला भभुआ बिहार बताया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 4 केवल 77 हाथ लम्बी , एक कुदाल, एक फरसा, एक ITEL कम्पनी की कीपैड मोबाइल व एक रेडमीं कम्पनी की एण्ड्रायड मोबाइल व 5700/ रुपये को बरामद किया गया।











