प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे हेतु प्रशासन ने कसा अपनी कमर, ड्रोन कैमरों से ऊँची इमारतो की शुरू हुई निगरानी

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी वाराणसी दौरे के मद्देनज़र प्रशासन सुरक्षा के हर उपाय कर रहा है। प्रधानमंत्री इस सप्ताह दो दिवस के काशी दौरे पर आ रहे है और इस दरमियान कई परियोजनाओं की घोषणा करेगे। इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी वाराणसी में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर रहे है।

थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगामी दौरे के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह निगरानी किया जा रहा है। हर एक ऊँची इमारतो की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी किया जा रहा है। सभी गतिविधियों पर बारीक और सतर्क दृष्टि बनाया गया है। साथ ही सावन माह में यातायात व्यवस्था हेतु बनी रूप रेखा का क्रियान्वयन किया जा रहा है।











