ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण: वाराणसी की जिला जज अदालत ने दिया एएसआई सर्वे का आदेश, मुक़र्रर किया अगली सुनवाई की तारीख 4 अगस्त

तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी की जिला जज अदालत ने आज ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में वादिनी मुकदमा से तरफ से दाखिल एएसआई सर्वे की मांग को मंज़ूर करते हुवे परिसर का एएसआई सर्वे करने का हुक्म दिया है। अदालत ने कहा है कि बिना किसी चीज़ को छुए अथवा नुक्सान पहुचाये यह सर्वे मुकम्मल हो।

वही दूसरी तरफ अंजुमन मसाजिद इंतेजामिया कमेटी ने कहा है कि हमने अभी पूरा आदेश नही देखा है। हमारे कानूनी सलाहकार इस आदेश पर अध्यन कर रहे है। अगर ये हमारे मुखालिफत में है तो हम उपरी अदालत में इसके खिलाफ जायेगे।











