ज़ेहनी तौर पर कमज़ोर है ये गुमशुदा पिंटू पटेल, किसी को जानकारी आये तो इस नम्बर पर करे इत्तेला

शाहीन बनारसी
वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितईपुर नहिय निवासी जेहनी तौर पर कमज़ोर पिंटू पटेल की गुमशुदगी के बिना पर पुलिस उसको अभी भी तलाश रही है। 13 जुलाई को घर से निकल कर गुमशुदा हुवे पिंटू पटेल का दिमागी तवाज्ज़न दुरुस्त नही (मानसिक रूप से कमज़ोरी) है।


हमारे एक सुधि पाठक ने अपने परिवार से गायब हुवे युवक पिंटू पटेल के सम्बन्ध में जानकारी मुहैया करवाते हुवे सोशल मीडिया पर हमसे अपील किया है कि एक गुमशुदा सम्बन्धित जानकारी हमारे द्वारा प्रकाशित कर दिया जाए जिससे गर हमारे अन्य किसी पाठक की जानकारी में यह युवक आये तो परिजनों को इत्तेला कर सके।











