कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए कर्णाटक के उन तमाम नेताओं को पार्टी में दुबारा शामिल किया जायेगा जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

ईदुल अमीन
डेस्क: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि राज्य में जो नेता कांग्रेस की विचारधारा से इत्तफ़ाक रखते हैं उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए कुछ विधायकों की ‘घर वापसी’ की चर्चा आम है।

राज्य में इस वर्ष हुए चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी से कांग्रेस की ओर माइग्रेशन हो रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शेट्टार ने पत्रकारों को बताया, ‘जिन लोगों ने हाल ही में बीजेपी जॉइन की है, वो भी दोबारा कांग्रेस में लौट रहे हैं। राज्य में अब बीजेपी अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। ये आंकड़ा फ़िलहाल 20-30 का है। लेकिन अगर शुरूआत हो गई तो इस इसे रोकना आसान नहीं होगा।’











