जाने उत्तर से दक्षिण तक क्या है मौसम का हाल और किन राज्यों में होगी बारिश

मो0 कुमेल

डेस्क: कभी बारिश तो कभी उमस ने लोगो को परेशान कर दिया था। हालांकि बारिश इस समय थमी हुई है मगर पहाड़ी इलाको में बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में अब भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में अभी हफ्तेभर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ये स्थिति यहां अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है। इसके अलावा, गंगीय पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी बारिश की गतिविधियां जारी है। जो कुछ दिन और ऐसी ही रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 28 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी। दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है। दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हो सकती है। ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के कुछ हिस्सों में एक या दो मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *