नूह में सख्त है प्रशासन, अयोध्या से आये साधु संतों को रोका गया

आदिल अहमद
डेस्क: आज सोमवार, 28 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के शोभा यात्रा से पहले पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने नूंह में धारा 144 लागू की गई है। स्कूल-कॉलेज आज बंद हैं।

साथ ही नूह में बाहरी लोगों की आमद बंद कर दिया गया है। अयोध्या से आये साधु संतों को भी रोक दिया गया है। प्रशासन हर चप्पे पर मुस्तैद है।











