ब्राजील के उत्तरी अमेजन राज्य में हुए प्लेन क्रैश में 14 लोगों की हुई मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: कल शनिवार को ब्राजील के उत्तरी अमेजन राज्य एक विमान दुर्घटना हो गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर ने कहा कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी0 (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई। अमेजनस राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने एक्स पर कहा कि ‘शनिवार को बार्सिलोस में विमान दुर्घटना के शिकार हुए 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर मुझे गहरा अफसोस है। हमारी टीमें जरूरी मदद प्रदान करने के लिए शुरू से ही काम कर रही हैं। मेरी सहानुभूति और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में 12 पर्यटक और एक पायलट और सह-पायलट सवार थे। ब्राजील की नागरिक सुरक्षा ने कहा कि विमान में सवार कोई भी शख्स जीवित नहीं बचा है। मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि यात्री मनोरंजक मछली पकड़ने का अभ्यास करने के लिए किसी जगह पर जा रहे थे। लैंडिंग के वक्त भारी बारिश के कारण खराब मौसम के कारण यह विमान दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने मृत लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में विवरण नहीं दिया है। मगर कई खबरों में कहा गया कि इनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।











