बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘जवान’, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

ईदुल अमीन
डेस्क: शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया हुआ है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। नयनतारा विजय सेथुपति मल्टीस्टारर फिल्म ‘जवान’ ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का शानदार कैमियो भी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, ऐसे में जवान का 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

बताते चले पहले ही सीन के साथ एटली ने ‘जवान’ का माहौल सेट कर दिया है। इसमें स्पेशल फोर्सेज के ऑफिसर- विक्रम राठौर पट्टियों में बंधे हैं और तिब्बत के एक गांव में उनका इलाज चल रहा है। जब इस गांव पर फॉरेन आर्मी अटैक करती है, तो पट्टियों में बंधा विक्रम राठौर उस पूरी आर्मी को ठिकाने लगा देता है लेकिन अब उसकी याददाश्त जा चुकी है। कहानी, 30 साल आगे बढ़ती है और मुंबई मेट्रो एक जवान, विक्रम राठौर के नाम से ही, अपनी लेडी आर्मी के साथ किडनैप कर लेता है।
इसके साथ ही शुरू होता है, करप्ट सिस्टम को एड़ी पर लाकर, नाकारा और बड़े उद्योगपतियों की गोदी में बैठे नेताओं की पोल खुलने का सिलसिला। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति हैं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर के अलावा दीपिका पादुकोण का कैमियो भी नजर आने वाला है











