12 रबीउल अव्वल पर विशेष: रौनक से भरी गलियाँ, हर सु उठ रही सदा ‘सरकार की आमद मरहबा, ‘ देखें शहर-ए-बनारस की खास झलक

शाहीन बनारसी
वराणसी: रबी-उल-अव्वल के मुकद्दस मौके परशहर की हर मुस्लिम बाहुल्य गली दुल्हन की तरह सजी हुई है। कही नात शरीफ पढ़ी जा रही है तो कही तक़रीर का सिलसिला जारी है। कही लंगर चल रहे है तो कही तबर्रुक के तौर पर मिठाई तकसीम हो रही है। कही बेला की खुशबु है तो किसी सु चमेली की खुशबु है। रंगबिरंगी रौशनी से शहर जगमग जगमग कर रहा है। बिना सोचे ही दिल से सदा बुलंद हो रही है “मरहबा या रसूल अल्लाह, या हबीब अल्लाह।” रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को ही नबी-ए-करीम (स0) इस्लाम ही नही बल्कि पुरे आलम के नूर बनकर आए।

हमने शहर ए बनारस के हर चप्पो चप्पो की सजावट को अपने कैमरे मे कैद किया। बजरडीहा, लोहता, मदनपुरा, कोयला बाजार, बड़ी बाजार, अलईपुरा, जैतपुरा, सरैया, जलालीपुरा, चकरा, नाटी इमली, पीलीकोठी से लेकर लल्लापुरा के हर गली कुचे दुल्हन की तरह सजे हुए है। शहर ए बनारस के इन मशहुर जगहो के बाद हम पहुंचे चौक, और चौक से हमने रुख किया बनारस की कदीमी मार्किट दालमंडी की ओर जहाँ हर तरफ सजावट दिखाई दे रही थी। लगभग हर एक दुकानों पर कुरआन ख्वानी हो रही थी।
जश्न-ए-आमद-ए-रसूल में सभी खोये हुवे है। शहर-ए-बनारस का गदा कितना मुकर्रम, रहती है मदीने की गली आँखों में हर-दम। हम आगे बढ़ते है और बेनिया पहुच जाते है। एक एक नुक्कड़ ऐसे सजा हुआ था कि अँधेरे को भी भागने की जगह हासिल न हो।
मुल्क परस्ति और कौम परस्ती का मिला जुला हाल दिखाई दिया। कही-कही रोशनी भी तिरंगे के रंग में दिखाई दी। पास से ही नन्हे मुन्ने बच्चे सरकार की आमद मरहबा कहते हुवे जुलूस लेकर निकल रहे थे। हाथो में जहा नबी का झंडा था, तो लबो पर या रसूल अल्लाह की सदा थी। पूरा शहर ही जश्न-ए-ईद-ए-मिलाद्दुन्न्बी के खुशनुमा मौसम में खोया दिखाई दिया।












