महज़ चंद ही घंटो में वाराणसी कैंट पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर किया चोरी की घटना का सफल खुलासा

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कैंट पुलिस ने महज़ चंद घंटो के अन्दर ही चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुवे अभियुक्त शिवा को गिरफ्तार कर चोरी गए पैसो में से 21 हजार रूपये बरामद कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शिवा को अदालत में पेश किया, जहा से न्यायिक अभिरक्षा में उसको अदालत ने जेल भेज दिया।

इसके उपरांत संदिघ्ध की शिनाख्त सदर बाज़ार निवासी अशोक के पुत्र शिव के रूप में हुई। शिव को कल देर रात गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी गए रुपयों में से 21 हज़ार रूपये बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राघवेन्द्र मौर्या और का0 जीतेन्द्र चौधरी शामिल थे।











