पंजाब: निहंगों ने पुलिस पर चलायी गोली, एक पुलिसकर्मी की मौत

संजय ठाकुर
डेस्क: पंजाब के कपूरथला में निहंग सिखों के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये पुलिस वाले एक केस में कुछ निहंग सिखों की गिरफ़्तारी करने पहुंचे थे।

बताते चले कि निहंग सिखों को मूल रूप से अकाली निहंग के नाम से जाना जाता है। ये 10वें सिख गुरु,गोबिंद सिंह के ‘खालसा पंथ’ से जुड़े होते हैं।











