दिल्ली-एनसीआर की खराब हवा का असर शहर-ए-बनारस में आया नज़र, येलो जोन में पहुंचा बनारस, छाई धुंध की हलकी चादर

शाहीन बनारसी
वाराणसी: पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब होती जा रही है। ख़राब हो रही हवा ने धीरे धीरे दिल्ली-एनसीआर में गंभीर रूप ले लिया। वही अब दिल्ली-एनसीआर की खराब हवा का असर शहर-ए-बनारस में भी नजर आने लगा है। शाम ढलते ही आसमान में हल्की धुंध की चादर के कारण कम दिखाई दे रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बनारस का एक्यूआई 94 रहा। शहर में चल रहे चार एयर क्वालिटी स्टेशन से अर्दली बाजार और बीएचयू का ही आंकड़ा सार्वजनिक किया गया। मलदहिया और भेलूपुर का मॉनिटरिंग स्टेशन बंद था।
अर्दली बाजार का एक्यूआई 91 और बीएचयू का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण गंगा के तट पर शाम ढलते ही दृश्यता बेहद कम हो गई। गंगा पार का दृश्य तो एकदम नजर नहीं आ रहा था। आसमान में धुंध की हलकी चादर छा जा रही है।











