वाराणसी: विद्यापीठ के 45वे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेगी राष्ट्रपति

आनंद यादव
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां धूम-धाम से हो रही है। वहीं दूसरी तरफ परिसर में दीक्षांत को लेकर छात्रों के अंदर एक अलग ही जुनून दिखाई दे रहा है।

सोशियोलाजिकल सोसायटी के 40वें अधिवेशन का उद्घाटन करने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी विद्यापीठ आए थे। आजादी से पहले डा0 राजेंद्र प्रसाद विवि आ चुके हैं। उस समय वह राष्ट्रपति नहीं थे। दीक्षांत समारोह को अब दीक्षा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टॉप टेन मेधावियों की सूची जारी कर रहा है।











