घोर कलयुग….! बेटे ने मां को ज़िंदा ही फेका आग में, बुज़र्ग मां की हुई मौत

मो0 कुमेल
डेस्क: केरल के तिरुवनंतपुरम में बेहद खौफनाक वारदात हुई है। यहां वेल्लाराडा के पास शुक्रवार को एक महिला को उसके बड़े बेटे ने ही मां को जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वही जब पुलिस ने जांच शुरु की तो मृतक महिला के बड़े बेटे के हाव भाव संदिग्ध दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस टीम ने महिला के बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े बेटे से पूछताछ की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी कि आखिर कत्ल क्यों किया गया।











