ज़ालिम बाप की दिल दहला देने वाली वारदात, तीन महीने की बेटी को गला घोंटकर मार डाला, वजह जान आप हो जायेंगे हैरान

मो0 शरीफ
डेस्क: बाप का साया बच्चो के लिए सभी सायो से अफज़ल और महफूज़ होता है. मगर वही बाप जब एक ऐसी घटना अंजाम दे दे जो दिल दहला देने वाली हो तो कहने को लफ्ज़ नहीं. दर्ससल मामला मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के एक गांव का है जहाँ शुक्रवार को तीन माह की एक बच्ची की उसके पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी पहली पत्नी से पहले ही पांच बच्चे थे और वह अपनी दूसरी पत्नी से और बच्चे नहीं चाहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने साजिदा की शिकायत के हवाले से बताया कि तीन माह पहले बच्ची पैदा हुई थी जिससे गुलशेर खुश नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मृत बच्ची के पिता गुलशेर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।











