महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और विधानसभा स्पीकर के मुलाकात को संजय राऊत ने कहा ‘मैच फिक्सिंग’, बोले एकनाथ शिंदे ‘हमारे पास बहुमत है’

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की मुलाकात को लेकर आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। शिवसेना के उद्धव बालासाहेब ठाकरे धड़े के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस मुलाकात को लेकर आरोप ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया है और सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा है।

‘मैच फिक्सिंग’ के इस आरोप का राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बहुमत है। इसी के बलबूते पर हमें चुनाव आयोग ने असली शिवसेना के रूप में माना है। परिणाम योग्यता पर होना चाहिए। हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है इसलिए उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। मैच फिक्सिंग अगर होती तो अध्यक्ष रात में छिप कर आते लेकिन ये दिनदहाड़े आ गए हैं। वही लोग असंवैधानिक हैं।’











