एसीपी अवधेश कुमार पाण्डेय के सेवानिवृत होने पर समाजसेवियों ने दिया भावभीनी विदाई
ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय आज सेवानिवृत हो गए। उनके कार्यकाल के अंतिम दिन उनको विदाई देने के लिए समाजसेवको का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर नम आँखों से लोगो ने उनको माला पहना कर गीता आदि धार्मिक ग्रन्थ देकर विदा किया।
अवधेश कुमार पाण्डेय 22 जून 2020 को बतौर सीओ दशाश्वमेघ ट्रांसफर होकर आये थे, इसके पूर्व वह आरआई पोस्टेड थे। अपने कार्यकाल में वह कई जनपदों में नियुक्त रहे। अपनी स्पष्टवाद और मधुर वाणी तथा मिलनसार मिजाज़ हेतु लोग याद रखते है। उनके दशाश्वमेघ कार्यकाल में ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट बना और कहा जा सकता है कि टेलीफोन युग ने खुद को मोबाइल युग में बदल लिया।
आज उनके कार्यकाल के अंतिम दिन उनको विदाई देने वालो का तांता लगा हुआ था। पुराने जीवनशैली के बाद नए जीवन शैली में यह प्रवेश उनके समर्थको के लिए कष्टकारी था। लोगो ने उन्हें फुल माला पहना कर, उपहार स्वरुप धार्मिक ग्रन्थ और अन्य अंग वस्त्रं आदि देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई नम आँखों के साथ दिया। इस अवसर पर शहर के तमाम समाजसेवक, संभ्रांत नागरिक और पत्रकार मौजूद थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..