लोकसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेगी सपा और आरएलडी, पढ़ें क्या कहा अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करने का एलान किया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने अपनी और जयंत चौधरी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!’’

इस ट्वीट को जयंत चौधरी ने रिट्वीट किया है और लिखा है, ‘‘राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है। अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए क़दम मिलाकर आगे बढ़ें!’’

हालांकि दोनों दलों ने अभी तक सीटों के बंटवारे की कोई जानकारी नहीं दी है। बताते चले उत्तर प्रदेश में मुख्यतः प्रभावी ये दोनों दल इंडिया गठबंधन के सहयोगी हैं। ऐसे में इस बार उत्तर प्रदेश में इन दोनों के साथ कांग्रेस भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। वैसे 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में सपा और आरएलडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *