वाराणसी: मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खान के जन्म दिवस जो विश्व यूनानी दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर यूनानी मंडल वाराणसी के क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी वाराणसी मंडल वाराणसी डॉक्टर मो0 सरफराज आलम की अध्यक्षता में राजकीय यूनानी चिकित्सालय लोहता जनपद वाराणसी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ0 मो0 सरफ़राज़ आलम ने हकीम अजमल खान का यूनानी पद्धति में योगदान एवं यूनानी चिकित्सा विधा पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें वाराणसी मंडल के यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ0 अहमद जमाल साहब, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 अजीत कुमार, डॉ0 सैयद मुहम्मद सलमान, डॉ0 ज़ाहिद कमाल, डॉ0 नसीबुल्लाह, फार्मासिस्ट आजाद अन्सारी एवं मंडल के अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यूनानी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..