वाराणसी: शातिर वाहन चोर गौरव चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाहन चोरी के खिलाफ लंका पुलिस को आज एक सफलता हाथ लगी जब शातिर वाहन चोर गौरव पुरानी गली मालवीय शिक्षा निकेतन स्कूल के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त गौरव विश्वकर्मा ग्राम सिरसी पोस्ट बिसौरी, थाना कोतवाली चन्दौली, जिला चन्दौली का मूल निवासी है।

उसने बतया कि चूंकि इस पर नम्बर प्लेट नहीं लगी है इसलिए मैं बेफिक्र था कि किसी को मुझ पर शक नही होगा, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी लंका शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 विकास कुमार मिश्र, नितेश कुमार, का0 अभय पटेल, विनोद कुमार, विरेन्द्र कुमार यादव, अमित शुक्ला, और सूरज कुमार भारती शामिल थे।











