वाराणसी: मारपीट में घायल युवक की दरमियान इलाज हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सडक पर रख लगाया जाम, प्रशासन पर लगाये लापरवाही के आरोप

अजीत कुमार
वाराणसी: पिछले दिनों एक मारपीट की घटना में घायल युवक की दरमियान इलाज मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही पुलिस करे और तुरंत गिरफ़्तारी करे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा चल रहा है। पुलिस के अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है।

शिकायतकर्ता मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने जाते-जाते बोला था कि कि अपने घर पर या पुलिस को घटना की जानकारी दिये तो फिर मारेंगे, जिसके डर से मेरा पुत्र घटना वाले दिन घर पर किसी को कुछ नही बताया और सो गया। सुबह जब उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसने सब कुछ बताया तब हम लोगो द्वारा उसको इलाज हेतू हेरिटेज हास्पीटल भर्ती कराया, जहा सी0टी0 स्कैन में मेरे बेटे के दिमाग में खून जम जाने की पुष्टी हुई है। इसके आड़ परिजनों ने 31 जनवरी को पुलिस में लिखित शिकायत किया और पुलिस ने 1 फरवरी को मामला दर्ज कर विवेचना शुरू किया।
इधर आज दरमियान-ए-इलाज घायल कृष्णा गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिवारजनों ने मृत युवक के शव को विजया टाकीज के पास रखकर चक्का जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है और पुलिस के अधिकारी परिजनों को आश्वस्त करने की कोशिश कर रहे है।











