भाजपा का टिकट मिलने के बाद भोजपुरी एक्टर पवन सिह ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

तारिक खान
डेस्क: भोजपुरी फिल्मों के एक्टर पवन सिंह ने भाजपा को झटका देते हुवे पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बीजेपी ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन पवन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…@JPNadda— Pawan Singh (@PawanSingh909) March 3, 2024
अब पवन सिंह ने एक्स पर लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’











