अनुराग पाण्डेय
डेस्क: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। लोकसभा चुनावों की घोषणा पर उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। हमें आत्मविश्वास है और हम लोगों की पूरी तैयारी हो चुकी है। हमने पहले भी कहा है और फिर से कहेंगे कि बिहार के नतीज़े सभी को हैरान कर देंगे।’
उन्होंने कहा, ‘हम लोगों की पुरानी मांग रही है और जो महागठबंधन की सरकार ने आरक्षण 75 प्रतिशत तक बढ़ाने का काम किया था, उस पर उन्होंने कुछ नहीं किया। अब एनडीए में जाते ही मुख्यमंत्री कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। हालांकि वो अभिभावक हैं और हम उनकी मजबूरियों को समझ रहे हैं कि समझौते करने पड़ते हैं।’
उन्होंने कहा कि ‘लेकिन जो काम हमने किया और मांग की, जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया, कम से कम उस आरक्षण को शेड्यूल करना चाहिए था। उस पर ये लोग कोई चर्चा नहीं करते।’ गौरतलब है कि शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान कर दिया है। लोकसभा के चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर करीब 44 दिन तक चलेगा और चार जून को मतगणना होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…