BHU से चुराई गई दो बाइक सहित शातिर वाहन चोर सदीप चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लंका थाने को एक बड़ी सफलता वाहन चोरो के खिलाफ उस समय मिली जब चोरी की दो बाइक सहित शातिर वाहन चोर संदीप लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा। संदीप को पुलिस ने छित्तूपुर गेट के पास से हिरासत में लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पंडितपुर, थाना रोहनिया का मूल निवासी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 पवन कुमार सिंह, रोहित त्रिपाठी, का0 अमित शुक्ला, विरेन्द्र यादव तथा पवन कुमार शामिल थे। पुलिस गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











