किंग ऑफ फाल्कंस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा विविध कोर्स में दक्षता प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपा

मोहम्मद कुमेल
कानपुर: सर्व कल्याणी संस्थान द्वारा संचालित किंग ऑफ फाल्कंस कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट कानपुर नगर में सोमवार को विविध आयोजनों के बीच विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कम्प्यूटर शिक्षा के विविध कोर्स में दक्षता प्राप्त 50 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र सौंप विदाई दी गयी।

समारोह के मौके पर इंस्टिट्यूट संचालिका नूर फातिमा, सर्व कल्याणी संस्थान के अध्यक्ष तकमील हसन खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, महामंत्री शाहबाज़ खान, संयुक्त मंत्री काशिफ मतलूब, फैज़ान आलम, रूबी खान, नौशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।











