ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान ने किया इसराइल पर हमला, इसराइली सेना ने किया ईरान द्वारा ड्रोन लांच करने की पुष्टि

मो0 कुमेल
डेस्क: ईरान ने इसराइल पर ड्रोन से हमला कर दिया है. मिल रही जानकारी के अनुसार ईरान से इज़राइल के लिए यूएवी लॉन्च किए गए है. इस समाचार की पुष्टि इसराइल के तरफ से भी आ रही है कि ड्रोन अटैक के लिए सायरन बज रहे है.

एक्सियोस के एक राजनीतिक रिपोर्टर बराक रविद ने एक्स पर पोस्ट किया कि ईरान ने चार अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए दर्जनों ड्रोन का उपयोग करके इजरायल के खिलाफ हमला किया है।











