बोली कांग्रेस नेत्री अनुराधा यादव ‘भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावको में कोई महिला प्रस्तावक नही होना, महिलाओं के प्रति भाजपा के उपेक्षात्मक होने की दलील है’

शफी उस्मानी
वाराणसी: भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावको में कोई महिला प्रस्तावक नही होने पर अब कांग्रेस नेत्री और वाराणसी महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा यादव ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने एक वक्तव्य में सवाल खडा करते हुवे पूछा है कि क्या उन्हें वाराणसी में कोई महिला प्रस्तावक नहीं मिली?

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के दो प्रस्तावकों में वाराणसी की प्रमुख महिला सपा नेत्री पूजा भी शामिल थीं, लेकिन मोदी जी के प्रस्ताव में महिला हिस्सेदारी की उपेक्षा महिलाओं के प्रति बीजेपी के उपेक्षात्मक व्यवहार का द्योतक है।











