वाराणसी: साजिद ने पहले पढ़ी मस्जिद में नमाज़, फिर बाहर निकल कर अपनी लाइसेंसी गन से मार लिया खुद को गोली

शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कंकड़ वीर मस्जिद के बाहर एक नमाज़ी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक सोनारपुरा का निवासी है। जिस असलहे से मृतक ने सुसाइड किया वह असलहा कैंट थाने में आचार संहिता के तहत जमा करने के लिए निर्देश जारी था। मगर असलहा मृतक ने जमा नही किया था।

गोली लगने के बाद वह ज़मीन पर गिर कर छटपटाने लगा और आसपास नमाजियों में हडकंप मच गई। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने अन्य नमाजियों की सहायता से साजिद को अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जाँच कर रही है।











