विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतिनिधि मंडल ने किया चुनाव आयोग से मुलाकात, रखी मतगणना हेतु अपनी मांग

ईदुल अमीन
डेस्क: लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, डीएमके के टीआर बालू, वाम दल की तरफ से सीताराम येचुरी, डी राजा भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘हमारी शिकायत थी कि चुनाव आयोग ने 2019 की गाइडलाइन से इसे हटा दिया है, इसका परिणाम यह है कि ईवीएम की पूरी गणना हो जाए उसके बाद अंत तक भी पोस्टल बैलेट की गिनती की घोषणा करना अनिवार्य नहीं रहा है। यह जरूरी है कि पोस्टल बैलेट जो निर्णायक साबित होता है उसकी गिनती पहले करना अनिवार्य है।’ इसके अलावा नेताओं ने वोटों की गिनती के समय सख्त निगरानी रखने की मांग भी की है।











