अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोले आदिल खान ‘जनता ने लोकसभा चुनावो में साबित किया कि अखिलेश यादव दिलो पर राज करते है, न कि सिर्फ गद्दी पर’

ईदुल अमीन
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 51वा जन्मदिन अत्यन्त ही धूम-धाम के साथ आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मनाया। आज सोमवार को दिन में शाम को दालमंडी क्षेत्र में अमीन अहमद सिद्दकी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को केक व मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशन दीक्षित, दिलशाद अहमद ‘दिल्लू’, ओपी सिंह, मुमताज़ खान, अमीन अहमद, नोमन अहमद, अमन खान, जिया सिद्दीकी, शादाब अशरफ, युशा अब्बास आदि शामिल थे।











