संसद में अनुराग ठाकुर के बयान को सही ठहराते हुवे बोले गिरिराज सिंह ‘मैं भी पूछता हु राहुल गांधी की जाति और धर्म क्या है?’

आदिल अहमद
डेस्क: संसद में अनुराग ठाकुर के मंगलवार को जाति को लेकर दिए गए बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। संसद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा था। अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनका बचाव किया है और राहुल गांधी को घेरा है।

उन्होंने कहा कि जब रोहिंग्या पर विषय उठेगा तब राहुल गांधी नहीं बोलेंगे, जब बंगाल में मुसलमानों पर सवाल उठेगा तब वह नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में हिंदुओं को तबाह करना चाहते हैं वह सनातन को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मां बेटे का मक़सद यही है।’











