कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बाग्लादेश में अल्पसंख्यको को सुरक्षा प्रदान करने की किया बंगलादेश सरकार से मांग

प्रमोद कुमार
डेस्क: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने सोमवार (12 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की ख़बरें विचलित करने वाली हैं। किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं।’

हालांकि अंतरिम सरकार ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया है। बांग्लादेश में गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) एम सख़ावत हुसैन ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में नाकामी पर माफ़ी मांगी है।











