दालमंडी के बड़े कारोबारी गुड्डू कोहिनूर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी और दालमंडी के विख्यात दुकानदार गुड्डू कोहिनूर को आज बिहार पुलिस ने डुप्लीकेट माल बेचने के पुराने मामले में जारी अदालत के NBW पर गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस गुड्डू कोहिनूर को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए बिहार लेकर के रवाना हो गई है।

समाचार लिखे जाने तक बिहार पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। बताते चलें गुड्डू कोहिनूर एक बड़ा नाम दालमंडी इलाके का है और कई कंपनियों की एजेंसी और डिस्ट्रीब्यूशन गुड्डू कोहिनूर के पास है। गुड्डू कोहिनूर को कथित रूप से ऊंची पकड़ वाला भी समझा जाता है। गुड्डू कोहिनूर की गिरफ्तारी के बाद दालमंडी इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत











